करैता सांप काटने से किशोर पहुंचा अस्पताल,चिकित्सक ने किया इलाज व दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के बेलडीह गांव में शाम को एक किशोर के पैर में करैता सांप ने काट लिया.इस घटना के बाद परिजनों ने किशोर को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायल किशोर की पहचान बेलाडीह गांव निवासी जयराम प्रसाद यादव के 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है.किशोर एवं परिजनों द्वारा करैता सांप के काटे जाने की बात बताई गई.जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से युवक का प्राथमिक इलाज किया गया.वहीं लगभग दो घंटों तक किशोर को ऑब्जर्वेशन में रखा गया,किंतु सांप काटने के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए.चिकित्सक ने बताया कि कई बार सांप के संपर्क में आने से व्यक्ति जल्दीबाजी में भागने के क्रम में चोटिल हो जाते हैं और बाद में उन्हें लगता है कि सांप ने काट लिया है.कभी-कभी लोग इतने भयभीत हो जाते हैं कि सांप के काटने के भय से उन्हें हार्ट अटैक तक आ जाता है.उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काटे,तो सबसे पहले वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं एवं चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श जरूर लें.वहीं दूसरी ओर कई लोग सांप के काटने पर झाड़-फूंक में लग जाते हैं और सांप के विश पीड़ित व्यक्ति के शरीर में फैलते रहता है.इस कारण भी कई लोगों की मौत हो जाती है.इसलिए लोगों को सर्पदंश के प्रति सचेत रहना चाहिए.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!