जनता दरबार में आए पांच मामले का किया गया निष्पादन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अधबरवा,बॉढ़ी खुर्द,गागनखुर्द, चितरकोली एवं अमावां गांव से जनता दरबार में कुल पांच मामलों का निपटारा किया गया।इसका नेतृत्व सीओ गुफरान मजहरी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया गया।जमीन विवाद से मामलों के निष्पादन के दौरान थाने में तैनात पुलिस बल तथा क्षेत्र के चौकीदारगण तथा अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी चन्दन कुमार व अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार भी मौजूद रहे।बताते चलें कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन के लिए सभी थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।जहां जमीन संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सीओ और थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाता है।वहीं जटिल समस्याओं का निष्पादन नहीं होने पर लोगों को ऊपरी अदालत में जाने की सलाह दी जाती है।जमीन संबंधित विवाद के निपटारे को लेकर सीओ गुफरान मजहरी ने बताया कि अधबरवा गांव में रामधनी तुरिया का विवाद लाछो साव से,बॉढ़ी खुर्द गांव के श्यामसुंदर प्रसाद का विवाद सतीश यादव से,गागनखुर्द गांव के सनोज कुमार का विवाद मथुरा प्रसाद से,चितरकोली के सुखदेव सिंह का विवाद अशोक सिंह से एवं अमावां गांव के धर्मेंद्र यादव का विवाद अर्जुन प्रसाद से था।उक्त मामलों में दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद सभी पांचों मामलों का निष्पादन किया गया।साथ ही अंचलाधिकारी ने कहा कि जमीन से संबंधित विवाद होने पर आपस में झगड़ा न करें,इसे जनता दरबार में लाएं और निराकरण कराएं।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!