नशे की हालत में पति ने पत्नी को किया लहूलुहान,इलाजरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के सतकुरबा गांव में शनिवार को एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को शक को आधार बनाकर जमकर पिटाई कर दी,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को लेकर ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दिया।सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को इलाज हेतु अनुमंडलीय अपस्ताल में भर्ती कराया।अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल महिला की पहचान सतकुरबा गांव निवासी तेजू भुइयां की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।घायल महिला के शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है।स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख महिला का इलाज अस्पताल परिसर में चल रहा है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तेजू भुइयां शराब के नशे में था और घर जाकर अपनी पत्नी को ढूंढने लगा।घर में पत्नी नहीं मिली,तो वह तालाब के किनारे अपनी पत्नी को ढूंढ़ते हुए पहुंचा,जहां उसकी पत्नी कपड़ा धोते नजर आई।इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई और नशेड़ी पति ने डंडे से मारपीटकर पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर उन्हें आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन दिए जाने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!