स्कूटी पर लदे 48 बोतल शराब और बियर को उत्पाद बलों ने किया बरामद,धंधेबाज फरार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के काराखुट मोड़ के समीप वन विभाग के कार्यालय के समीप से उत्पाद बलों ने एक स्कूटी पर लदे 24 बोतल विदेशी शराब एवं 24 केन बियर को बरामद किया।वहीं शराब धंधेबाज अंधेरे और जंगली रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार एवं एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है।इसके अलावे नवादा मुख्यालय से भी उत्पाद बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्रवाई की जाती है।बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे उत्पाद इंस्पेक्टर रूपेश कुमार क्षेत्र भ्रमण करते हुए चितरकोली जांच चौकी के समीप पहुंचे।इसी बीच सूचना मिली कि झारखंड की ओर से काराखुट मोड़ से दाहिने के जंगली रास्ते से एक शराब की खेंप जाने वाली है।गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर छापेमारी की गई।इस दौरान झारखंड की ओर से आ रहा शराब धंधेबाज उत्पाद बलों को देखकर वन विभाग के कार्यालय के समीप स्कूटी छोड़कर अंधेरे में भाग खड़ा हुआ।उत्पाद बलों ने स्कूटी संख्या बीआर27भी1933 के पैर रखने वाली जगह से 375 एमएल वाले 24 बोतल रॉयल स्टेज नामक शराब एवं 500 एमएल वाले गॉडफादर नामक 24 केन बियर बरामद किया।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भागने वाले शराब धंधेबाज की पहचान फुलवरिया गांव निवासी रामस्वरूप मांझी के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।जब्त स्कूटी एवं शराब व बियर के अलावे भागने वाले शराब धंधेबाज के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।साथ ही बताया कि फरार शराब धंधेबाज पवन कुमार पूर्व के एक काण्ड का अभियुक्त भी है।इस मौके पर उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!