आवास सहायक के आकस्मिक मौत पर शोक सभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड मुख्यालय से सुदूरवर्ती सवैयाटांड़ पंचायत के आवास सहायक की आकस्मिक मौत पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार उर्फ बब्लू यादव एवं आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार भी मौजूद रहे।बीडीओ ने बताया कि दिवंगत आवास सहायक कुंदन कुमार बीते एक वर्ष पूर्व ने अपना योगदान दिया था।योगदान दिए जाने के बाद उन्हें सवैयाटांड़ पंचायत में कार्यरत थे।कुछ महीनों के बाद वे बीमार पड़ गए एवं इलाज हेतु उत्तर प्रदेश के वाराणसी व दिल्ली के अस्पतालों से अपना इलाज करवा रहे थे।इसी बीच बीते बुधवार की संध्या को उनकी मौत हो गई।दिवंगत आवास सहायक कुंदन कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे को छोड़ गए हैं।बीडीओ ने बताया कि आवास सहायक की मौत पर प्रखंड कर्मी काफी दुखित हैं।दिवंगत आवास सहायक के आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया।बीडीओ ने बताया कि शोकाकुल परिवार को ईश्वर दुःख को सहने की क्षमता दे।साथ ही उन्होंने अग्रतर विभागीय कार्रवाई कर उनके परिजनों को मिलने वाले लाभ दिलाने की बात कही।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!