बस से बियर लेकर जा रहे युवक को उत्पाद बलों ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर गुरुवार की अहले सुबह उत्पाद बलों ने एक यात्री बस पर सवार युवक को तीन केन बियर के साथ गिरफ्तार किया।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर झारखंड की ओर से प्रत्येक वाहनों की सघन जांच उत्पाद बलों के द्वारा की जाती है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के द्वारा किया जा रहा है।गुरुवार की सुबह जानकी रथ नामक बस संख्या बीआर06पीई8151 पर सवार एक युवक के पास से 500 एमएल वाले तीन केन बियर बरामद किया।साथ ही युवक को गिरफ्तार किया गया,जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघडा रामपुर गांव निवासी रजनीश प्रसाद सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।गिरफ्तार युवक द्वारा बताया गया कि वे रांची से बियर लेकर खुद पीने के लिए घर ले जा रहे थे।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त बियर एवं गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।वहीं गुरुवार को ही स्वास्थ जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस मौके पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर के अलावे होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!