जमीन विवाद को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी,वीडियो हुआ वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत के दत्तीटिलहा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई।इस घटनाक्रम का पीड़ित पक्ष द्वारा वीडियोग्राफी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया गया है।वहीं इंडियन नेवी में कार्यरत परमानंद कुमार ने बताया कि गोतिया के बीच एक जमीन विवाद चल रहा है,जिसे आपस में मिल-बैठकर सुलझाने की बात कही जा रही थी।इसके लिए जब मैं छुट्टी में घर आता,तब जमीन संबंधी मामले को सुलझा लेने की बात कही गई थी।इसके बावजूद बीते सोमवार की सुबह दत्तीटिलहा गांव निवासी भगवत महतो के पुत्र शंकर प्रसाद व विनोद प्रसाद,रंजीत प्रसाद के पुत्र निवास कुमार व नीतीश कुमार,विनोद प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार व अमित कुमार,रंजीत प्रसाद की पत्नी किरण देवी एवं शंकर प्रसाद की पत्नी सुषमा कुमारी द्वारा जबरन दावा खनकर घर बनाया जाने लगा।इसको लेकर परिजनों द्वारा बताया गया कि जब परमानंदन कुमार ड्यूटी से आएगा,तब फैसले के बाद दोनों लोग अपने-अपने जमीन में बाउंड्री करके घर आदि निर्माण करेंगे।इस पर उक्त सभी लोग भड़क गए और मारने के लिए दौड़ा दिया।परिजन जब घर में जाकर दरवाजा बंद कर छिप गए,तो उक्त लोगों द्वारा जमकर तांडव मचाते हुए,जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।साथ ही बताया कि उक्त लोगों के द्वारा हमारे परिवार को मेरे अनुपस्थिति में कभी भी हानि पहुंचाई जा सकती है।इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर कौशल्या देवी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया।आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!