ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर करीगांव में आज परिचर्चा का आयोजन,रजौली के विकास पर होगी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के करीगांव में रविवार को शाम चार बजे ज्वलंत जनसमस्याओं के आलोक में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित किया जाना है,जिसमें आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल होंगे।परिचर्चा के आयोजक सोसाईटी ऑफ एन.जी.ओ. अवेयरनेस सह आर्यभट्ट एजुकेशन सोशल एंड साइंस द्वारा बताया गया कि इस परिचर्चा के विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय नेता सह पूर्व विधायक चर्चित कौशल यादव तथा मुख्य अतिथि पूर्णिमा यादव हैं।परिचर्चा का सार्वजनिक मूल विषय रोजगारोन्मुख शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,रजौली अनुमंडल को जिला का दर्जा देने के साथ रजौली के पौराणिक ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध धरोहर सप्तऋषि आस्था के केंद्र देवस्थल,बिहार के कश्मीर ककोलत व कौआकोल के मच्छन्दरा के प्राकृतिक मनमोहक शीतल जल प्रपात, फुलवरिया जलाशय की अद्भुत आकर्षक दृश्य,अज्ञातवास के दौरान भगवान राम की धर्मपत्नी मां सीता की शरणस्थली अद्वितीय पौराणिक धरोहर सीतामढ़ी,प्रथम रामायण के रचयिता बाल्मीकि मुनि का बारत गांव के आश्रम,लोक नायक के प्रधान कर्मस्थल और प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का प्रथम पदार्पण स्थल सेखोदेवरा कृषि विज्ञान केंद्र,बहुचर्चित रुपौ के मां चामुंडा महान स्थल,हड़िया के आदिकाल से प्रसिद्ध सूर्य मंदिर,नवादा के अपने आप में अनोखा गोवर्धन धाम सुंदर मंदिर,नवादा,पावापुरी एवं लछुआड़ के सुविख्यात प्रमुख जैन मंदिर,पाण्डेय गंगौट,कुहिला और यमुआवां गांव में जहां मजहब की दीवारें ढह जाने वारसी धाम समेत अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर एक रामायण पर्यटक सर्किट जैसे कॉरिडोर का निर्माण होने से पलायन,बेरोजगारी जैसे सुरषा की तरह मुंहवाये खड़े जानलेवा दैत्य से छुटकारा हमेशा के लिए मिलेगा।कुटीर उद्योगों का पुरे जिले में जाल बिछ जायेगा,हजारों बेरोजगार हाथ को रोजगार मिलेगा।साथ ही सरकारी राजस्व में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी।आयोजकों ने इस अनमोल परिचर्चा में निर्धारित समय व स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!