बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं नामांकन को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा शुक्रवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई,जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना एवं विद्यालय में नामांकन हेतु जागरूक करना था.इस दौरान प्रधानाध्यापिका ममता रानी,शिक्षिका कविता झा,रजनी शर्मा,विक्की कुमार एवं प्रशांत सोनटके मौजूद रहे.प्रधानाध्यापिका ने बताई कि नामांकन पखवारा को लेकर छात्रों के सहयोग से प्रभातफेरी निकाली गई।इसके माध्यम से बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया.अभिभावकों को बताया कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल,शौचालय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,आधुनिक संचालन युक्त विद्यालय, स्वच्छता, पर्याप्त कमरे, शिक्षक, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय की सुविधा है.इसके लिए सरकार की योजनाओं का भी लाभ मिलता है.शिक्षिकाओं ने उन्हें बताया कि हर माह जांच परीक्षा और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होती है,जिसमें शिक्षा की समीक्षा होती है.क्विज प्रतियोगिता होती है.सफल छात्र पुरस्कृत किए जाते है.अभिभावक से घर-घर जाकर संपर्क कर शिक्षा के महत्व को समझाया.बच्चों द्वारा शिक्षा पर आधारित नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था.बच्चे आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे.खुशबू हो हर फूल में, हर बच्चे हो स्कूल में आदि नारे लगा रहे थे.इसके पूर्व भी प्रधानाध्यापिका द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में अभिभावकों से मिलकर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं पहले व छठे वर्ग में नामांकन हेतु अपील किया गया था.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!