हरदिया सेक्टर-ए में सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित सेक्टर-ए के नीचे टोला में सात दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई.

यज्ञ के आयोजकों ने बताया कि काली मंडा के प्रांगण में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुगण बुधवार को एकत्रित हुए और हाथों में कलश लेकर धनार्जय नदी के समीप पहुंच कलश में जल भरकर यज्ञस्थल पर पहुंचे.यह यज्ञ वाराणसी से आए कामरू कामख्या सिद्धि पीठ के साधक महंत श्री श्री 108 श्री राम नारायण दास,काशी से आए आचार्य अंकित बाबा,उपाचार्य राहुल बाबा,वैदिक रिपु शास्त्री,वैदिक प्रियांशु शास्त्री व वैदिक चंदन शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया जाएगा.

 

वहीं यज्ञ के पुजारी संतोष मिस्त्री ने बताया कि यज्ञ के पहले दिन बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा सम्पन्न हुआ,जबकि दूसरे दिन 10 अप्रैल को पंचांग पूजन,मंडप पूजन,वेदी पूजन,हवन परिक्रमा,11 अप्रैल को वेदी पूजन,हवन,जलाधिवास,12 अप्रैल को मंडप वेदी पूजन,हवन,अन्नाधिवास,13 अप्रैल को मंडप वेदी पूजन,महास्नान,नगर भ्रमण,श्याधिवास,14 अप्रैल को मंडप वेदी पूजन,प्राण प्रतिष्ठा,हवन,आरती,शिव विवाह एवं अंतिम दिन 15 अप्रैल को मंडप पूजन,हवन,यज्ञ पूर्णाहुति,भव्य भंडारा और विदाई का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!