अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त,गम्भीर हालत में पावापुरी रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के कर्मा कला गांव के समीप एसएच-70 पर सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक सवार को कुचल दिया गया।इस सड़क दुर्घटना में घायल युवक का सिर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 की पुलिस टीम को दुर्घटना की सूचना दी गई।सूचना पाकर डायल 112 की टीम में रहे एएसआई मो. गुलाम गौश खान ने पुलिस बलों के सहयोग से खून से लथपथ घायल युवक को अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र भारती ने बताया कि घायल युवक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव निवासी ढ़ाको प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।साथ ही बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई और शरीर से काफी मात्रा में खून का स्राव हो चुका है।इसलिए घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन सुबोध कुमार ने बताया कि घायल युवक मेरे चाचा का लड़का है,जो रजौली से घर जा रहा था।इसी बीच एसएच-70 पर अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं घायल युवक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

डायल 112 की टीम में रहे पुलिस बलों ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर खून से लथपथ घायल युवक को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराए।हालांकि युवक के शरीर से काफी मात्रा में रक्त का स्राव हुआ है।साथ ही बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायलों के शरीर से हो रहे रक्तस्राव को बंद करने का प्रयास स्थानीय लोगों या राहगीरों द्वारा अवश्य करना चाहिए,किंतु इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!