बुढ़ियासाख के जंगली क्षेत्रों से पांच बाइकों पर लदे 600 लीटर शराब जब्त,जांच चौकी पर दो लोग शराब के साथ धराए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के बुढ़ियासाख के जंगली क्षेत्र रास्ते से शनिवार को उत्पाद बलों ने गस्ती के क्रम में दोपहर 3:30 बजे जंगली क्षेत्रों में पांच बाइकों पर लदे कुल 600 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया.हालांकि इस दौरान किसी भी शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है.साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गस्ती कर शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की जाती है.शनिवार की दोपहर गस्ती के क्रम में बुढ़ियासाख के जंगली रास्ते से उत्पाद बलों ने पांच बाइकों पर प्लास्टिक के बोरे में बंधे कुल 600 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद बल को देख सभी शराब धंधेबाज जंगली रास्तों के सहारे भागने में सफल रहे.वहीं जब्त शराब एवं बाइकों के स्वामी के साथ भगानेवाले शराब धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

वहीं दूसरी ओर जांच चौकी पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर ने तूफान डीलक्स बस संख्या बीआर09पीए3941 पर सवार बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव निवासी मो. शकील के पुत्र मो. मसी अहमद के पास से मैजिक मोमेंट्स के 750 एमएल वाले तीन बोतल विदेशी शराब जब्त किया एवं विन्ध्वासिनी बस संख्या बीआर27पी2365 पर सवार नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के समरीगढ़ गांव निवासी श्रवण सिंह के पुत्र मनीष कुमार के पास से ब्लेंडर प्राइड के 750 एमएल के एक बोतल व 375 एमएल के एक बोतल और सिग्नेचर के 375 एमएल के एक बोतल शराब बरामद किया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त विदेशी शराब एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.इस मौके पर उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!