आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं छठ और रामनवमी,ईद से रामनवमी तक 9248 लोगों के विरुद्ध हुई 126 की कार्रवाई 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला थाना परिसर में गुरुवार को छठ,चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी को लेकर जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की.इस दौरान जिला से पुलिस अधीक्षक का नेतृत्व करने पहुंचे डीएसपी हेडक्वाटर इमरान परवेज,रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष,डिप्टी कलेक्टर अमरनाथ कुमार,डीसीएलआर प्रमोद कुमार,एसडीपीओ गुलशन कुमार,डीएसपी संतोष कुमार पासवान,रजौली बीडीओ संजीव झा,सिरदला बीडीओ व सीओ,रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार,सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार,परनाडाबर थानाध्यक्ष नवनीत कुमार,सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी एवं मेसकौर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौजूद रहे.

क्लस्टर स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण एवं शोभायात्रा के लाइसेंसधारियों से पुलिस व प्रशासन ने त्यौहार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील की.साथ ही शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने एवं हथियारों के प्रदर्शन को पूर्णतः प्रतिबंधित बताया.साथ ही क्षेत्र में किसी प्रकार का अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई.

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने क्षेत्र के विषय-वस्तु के बारे में पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया.इस दौरान रजौली मुख्यालय में 7 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में भारी मात्रा में महिलाओं के शामिल होने की बात बजरंगदल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा द्वारा बताया गया.इसपर डीएसपी हेडक्वाटर द्वारा बताया गया कि जिले के पुलिस बलों के अलावे बाहर से भी पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष बल मंगवाया गया है.सुरक्षा के दृष्टिकोण से शोभायात्रा में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सभी जगहों पर रहेगी.पदाधिकारियों ने लोगों से कहा कि त्यौहार के दौरान एक छोटी सी गलती से विधि-व्यवस्था बिगड़ जाती है.इसलिए आपसभी लोगों से अपील है कि शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान क्या करें और क्या ना करें की जानकारी अपने-अपने गांव के लोगों को जरूर दें.साथ ही कहा कि त्यौहार के दौरान दूसरे जगहों पर विधि-व्यवस्था बिगड़ने पर किस प्रकार की परिस्थितियां बनती है,उसका स्मरण सभी को होना चाहिए.पदाधिकारियों ने सभी लोगों से अपील किया कि आपसभी के सहयोग से पूर्व में किसी प्रकार की शांति भंग नहीं हुई है.इसी भाईचारे के साथ इसबार भी आपलोग दें और सतर्कता एवं कानून के नियमों के तहत त्यौहार मनाएं.

वहीं एसडीओ रजौली आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि ईद से लेकर रामनवमी तक अनुमंडल क्षेत्र के 9248 लोगों के विरुद्ध बीएनएस के धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है.साथ ही बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठक में लोगों को डीजे बजाने एवं हथियार प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है.वहीं बिना अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने की बात कही गई है एवं संस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नृतकी के नृत्य के आयोजन पर पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपटेगी.वहीं डीएसपी हेडक्वाटर इमरान परवेज ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन में पुलिस बलों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.वहीं 8 अप्रैल को नवादा मुख्यालय में शोभायात्रा है और पुलिस व प्रशासन उसमें व्यस्त रहेंगे.इसलिए 8 अप्रैल को अन्य जगहों पर शोभायात्रा नहीं करने की अपील की है.साथ ही बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पुलिस की पैनी निगाहें बनी हुई है.एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार कहा कि शोभायात्रा में कला का प्रदर्शन होना चाहिए,ना कि शक्ति का प्रदर्शन होना चाहिए.साथ ही एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में लोगों को सचेत किया कि कोई भी उपद्रवी नियमों के उल्लंघन करेंगे,तो पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी.वहीं बैठक की समाप्ति पर पुलिस व प्रशासन द्वारा छठ,रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई दी गई एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील की गई.

इस मौके पर रजौली से बजरंग दल के सहसंयोजक संदीप वर्मा,नवीन कंधवे मीडिया प्रभारी संतोष वर्मा,सुमन पांडे,बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख राजा सिंह,निशांत कुमार,छोटू वर्मा अनुज एयरटेल,रोहित कुमार उर्फ धोनी,अमावां से रूद्र प्रताप सिंह,गुड्डू राय,हरदिया से अनुज कुमार,चितरकोली से मनोज सिंह समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!