उजाला कंपनी का कर्मी बता घर में घुसे दो ठगों ने लाखों रूपये के सोने जेवरात ले भागे,प्राथमिकी दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के कंचनबाग में दो ठगों ने उजाला कंपनी का कर्मी बनकर घर में घुसे और लाखों रुपए के सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गए.हालांकि घर में घुसने एवं निकलते समय का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.पीड़ित कंचनबाग निवासी जनार्दन शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार को लगभग 12 बजे दो अनजान व्यक्ति खुद को उजाला कंपनी का कर्मी बताकर घर के नजदीक आए और बर्तन धोने वाले पाउडर का प्रचार करने के बहाने घर में घुस गए.घर में रही मेरी बहु राखी कुमारी को झांसे में लेकर जेवरात भी साफ करने को कहा.मेरी बहु उनदोनों लोगों के झांसे में आ गई और अपने 15 ग्राम के सोने के चैन,5 ग्राम के सोने के झुमके एवं 5 ग्राम के सोने की अंगूठी साफ करने के लिए दे दी.इसी बीच साफ करने वाले ने मेरी बहु से सर्फ,हल्दी पाउडर एवं गर्म पानी लाने को कहा.जब मेरी बहु किचेन के अंदर गर्म पानी एवं हल्दी वगैरह लाने के लिए गई,इसी बीच दोनों ठग सोने के सभी जेवरात लेकर फरार हो गए.पीड़ित ने हिसुआ थाने को लिखित आवेदन देकर ठगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई एवं ठगी किए गए सोने के जेवरातों की बरामदगी की गुहार लगाई है.साथ ही पुलिस को मदद मिल सके,इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात – 

सीसीटीवी फुटेज में पहले घर के नजदीक लाल रंग का शर्ट पहने हुए एक ठग आता है और बर्तन साफ करने वाला पाउडर को घर में रहने वाली राखी कुमारी को एक प्लेट में देता है.फिर धीरे-धीरे घर के अंदर प्रवेश करता है.

 

वहीं बाद में उजला रंग का शर्ट पहने हुए दूसरे ठग का प्रवेश होता है.जबकि घर से जेवरात ठगकर भागने के क्रम में उजला रंग का शर्ट पहने ठग घर से थोड़े दूर सड़क के उस पार खड़े बाइक के पास पहुंचता है,फिर पीछे से लाल रंग का शर्ट पहने ठग बाइक के पास पहुंचता है.घर की महिला जब ठगों के करतूत को समझ पाती है,तो महिला और एक छोटा लड़का द्वारा हल्ला करते हुए कुछ दूर तक ठगों का पीछा भी किया जाता है,किंतु दोपहर रहने के कारण पसरे सन्नाटा का फायदा उठाकर दोनों ठग तेजी से बाइक चालू कर भाग खड़ा हो जाता है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष –

इस बाबत हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है.लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं पुलिस ठगों की गिरफ्तारी को लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.साथ ही आमलोगों से अपील किया कि कोई भी अनजान व्यक्ति को घर में कभी नहीं प्रवेश करने दें.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!