संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के अमावां गांव से बीते 14 माह से लापता नाबालिग को पुलिस बलों ने लखीसराय के कवैया थाना परिसर से बरामद की.एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि अमावां गांव से बीते वर्ष 2024 के 21 जनवरी सुबह लगभग 10 बजे स्कूल ड्रेस में बाजार से सामान खरीदने गई थी,जिसके वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई.खोजबीन के बाद भी गुमशुदा नाबालिग के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित परिजन द्वारा रजौली थाना को लिखित आवेदन देकर नाबालिग के बरामदगी की गुहार लगाई गई थी.एसडीपीओ ने बताया कि गुमशुदा नाबालिग लगभग 14 माह बाद लखीसराय के कवैया थाना पहुंची,जहां पुलिस बलों ने जरूरी पूछताछ की.पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना नानीघर अमावां बताई,जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी से मिले सूचना के आलोक में थाना में पदस्थापित एसआई पिंकी कुमारी को पुलिस बलों के साथ कवैया थाना भेजा गया.पुलिस बलों ने नाबालिग को बरामद कर रजौली थाना लाई है.नाबालिग के बरामदगी की सूचना उनके परिजनों को दी गई है.वहीं नाबालिग से पूछताछ करने पर अभी कुछ नहीं बता रही है.एसडीपीओ ने बताया कि बरामद नाबालिग का ब्यान न्यायालय में दर्ज होने के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.










