475 अंक लाकर इंटर विद्यालय के दीपक ने प्रखंड का नाम किया रौशन,शिक्षकों ने फूलों की माला एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित रजौली इंटर विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में इस बार भी परचम लहराया है.साथ ही अपने परिजनों एवं गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है.मैट्रिक परीक्षा 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार तरुण के निर्देशानुसार रविवार को शिक्षकों द्वारा फूलों की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया.साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की गई.इस दौरान लाइब्रेरियन अध्यक्ष संजीव कुमार रंजन,सामाजिक विज्ञान के शिक्षक सुबोध कुमार,मनोविज्ञान के शिक्षक रविन्द्र कुमार एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मौजूद रहे.

इंटर विद्यालय में मौजूद बहादुरपुर पंचायत के ग़ैरिबा गांव निवासी मनोज प्रसाद एवं बिंदु देवी के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में उन्हें 475 अंक प्राप्त हुआ है.उन्होंने कहा कि वे अपने माता-पिता को खेतों में खूब मेहनत से काम करते हुए देखें हैं,इसलिए वे प्रतिदिन विद्यालय आकर वहां के शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करते थे और कड़ी मेहनत कर 475 अंक प्राप्त किए हैं.साथ ही कहा कि वे आगे आईआईटी की तैयारी में जुटेंगे एवं सातवीं कक्षा में पढ़ रही अपनी छोटी बहन को भी पढ़ाएंगे.वहीं सिरदला प्रखंड के वरदाहा गांव निवासी स्व. उपेंद्र प्रसाद एवं ममता कुमारी के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद से वे अपनी माता के साथ ननिहाल रजौली के दुलरपुरा में रहकर पढ़ाई के रहे हैं.उन्हें मैट्रिक की परीक्षा में 468 अंक प्राप्त हुआ है एवं उन्हें इंटर विद्यालय के शिक्षकों के अलावे नाना देवनन्दन प्रसाद एवं सीआरपीएफ में पदस्थापित मामू अभिमन्यु कुमार के द्वारा बहुत सहयोग प्राप्त हुआ है.इसके अलावे सतगीर गांव निवासी पप्पू प्रसाद एवं सुनीता देवी के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उनके पिता ट्रक चालक हैं.उन्हें मैट्रिक की परीक्षा में 467 अंक प्राप्त हुआ है.वहीं विद्यालय से अन्य सफल छात्रों में महसई निवासी मुकेश मालाकार व अनिता देवी के पुत्र अभिजीत कुमार एवं विनोद मालाकार व गीता देवी के पुत्र दीपक मालाकार ने बताया कि वे डिफेंस में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं.

वहीं महसई निवासी वसीम उद्दीन व नासरीन परवीन के पुत्र औरंगजेब ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है,इसलिए वे बांके मोड़ स्थित आजाद हिंद इंजीनियरिंग वर्क शॉप में काम करते हुए मैट्रिक परीक्षा में 336 अंक प्राप्त किए हैं.साथ ही बताया कि वे आगे आईटीआई करने के बाद सरकारी नौकरी या अपना व्यवसाय करेंगे.वहीं मौके पर मौजूद पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दिए.साथ ही कहा कि संसाधनों की कमी एवं शिक्षकों के अथक प्रयास का परिणाम है कि छात्रगण विद्यालय के साथ प्रखंड का नाम रौशन कर रहे हैं.

वहीं विद्यालय के लाइब्रेरियन अध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने बताया कि जबसे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार तरुण बने हैं,तबसे विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षाओं में बेहतर देखने को मिल रहा है.प्राचार्य द्वारा विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया जाता है एवं अन्य शिक्षकों को भी पढ़ाने पर विशेष बल दिया जाता है.साथ ही कहा कि शिक्षक अभिकेंद्रीय बल,छात्र अपकेंद्रीय बल एवं प्राचार्य जड़त्व आघूर्ण की तरह कार्य करते हैं.उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!