अमावां मोड के समीप बाइक से दो उचक्कों ने हथियार का भय दिखाकर बुजुर्ग से छीने 50 हजार रुपए,पोती की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर दादा का रहे थे घर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड के समीप बाइक से दो उचक्कों ने टेम्पो से घर जा रहे एक बुजुर्ग को हथियार का भय दिखाकर थैली में रहे 50 हजार रुपए एवं चेकबुक व पैन कार्ड आदि छीनकर भाग खड़े हुए.घटना के बाद बुजुर्ग का रो-रो कर बुरा हाल है.बीते कुछ दिनों से रजौली थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना बढ़ गई है.हालांकि इससे पूर्व चितरकोली में बाइक की लूट का उद्भेदन भी पुलिस द्वारा कुछ ही घंटों में करते हुए चार अपराधियों को जेल भेज दिया गया था.पीड़ित सिरदला थाना क्षेत्र के खनपुरा पंचायत के प्रणपुरा गांव निवासी इंद्रजीत राजवंशी ने बताया कि उनकी पोटी की शादी आगामी मई माह में शादी होनी तय है.शादी की तैयारी को लेकर शुक्रवार को लगभग 11:15 बजे पुरानी बस स्टैंड रजौली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाते से 50 हजार रुपए निकालकर ऑटो से घर जा रहे थे.इसी बीच अमावां मोड के समीप ऑटो से दो लड़कियां उतर कर जाने लगी और इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो लोगों में एक व्यक्ति ने मेरे निकट आकर हथियार सटाकर हमारे हाथ से थैले को छीन लिया.छीने गए थैले में बैंक से निकाला गया 50 हजार रुपया एवं चेकबुक व अन्य कागजात था.साथ ही पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि बाइक पर सवार छिनतई के बाद रजौली की ओर भाग गए.घटना की लिखित शिकायत थाना में देकर न्याय की गुहार भी लगाई गई है.इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!