गाय की चोरी से गौ पालक परेशान,थाने में की लिखित शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में गौ पालको की अपनी-अपनी गायों की सुरक्षा कर पाना चिंता का विषय बना हुआ है। बीते कई माह से गौशाला से मवेशियों कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है।ताजा मामला रजौली थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत स्थित पार बाद मोहल्ला निवासी स्व. जगदीश प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार के गौशाला से बीते 25 मार्च की रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक गाय की चोरी कर ली गई है।जिसका दो दिनो तक काफी खोजबीन करने के उपरांत शिकायत पीड़ित गौ पालक सुबोध कुमार ने लिखित आवेदन देकर रजौली थाने से किया है। गौ पालक ने बताया है कि बीते 25 मार्च की रात वे अपने गौशाला में गायों को खूंटे से बांध कर सोने चले थे।अगले दिन जब वे सोकर सुबह उठे और गौ शाला में बंधे गायों को चारा देने गए तो उनकी एक गाय वहां नहीं थी।जिसके बाद उनके द्वारा गाय की काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई अता-पता नहीं चल सका तब जाकर उन्हें आभास हुआ कि गाय को किसी ने चोरी कर लिया है।

गौ पालक थके हारे रजौली थाने में चोरी की घटना के संबंध लिखित सूचना देकर अपनी गाय को ढूंढने की गुहार लगाया है। गौतलब हो की इससे पहले भी रजौली बभनटोली निवासी छोटू सिंह व इंटर विद्यालय के पास रहने वाले कुंदन कुमार की गाय की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया गया था। उक्त दोनो लोगों ने भी काफी खाजबीन करने के बाद थाने में लिखित आवेदन देकर गाय चोरी कर लिये जाने की शिकायत किये हैं। ऐसा लगता है कि गायों को चोरी कर अज्ञात चोर अन्यत्र जगह बेच दे रहा है। जिसके कारण गौ पालकों को अपनी गायें नहीं मिल रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आवेदन ओडी में दिया गया होगा, इसकी हमें अभी जानकारी नहीं है, वैसे प्राप्त आवेदन के आलोक में जांचोपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!