कलकत्ता से आ रही बस की छत पर 324 बोतल विदेशी शराब जब्त,एक तस्कर एवं तीन बस स्टाफ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

 

बिहारी-झारखण्ड के सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने ईद को लेकर शराब के भंडारण के विरुद्ध एक बस की छत पर लदे 24 कार्टूनों में रहे 324 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है.वहीं एक शराब तस्कर के साथ तीन बस स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध एवं त्यौहार को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच किया जाता है.जांच के क्रम में रविवार की अहले सुबह कलकत्ता से आ रही अर्चना बस संख्या बीआर27पी3415 की गई.जांच के दौरान बस की छत से बोरा में पैक किया हुआ रॉयल स्टैग प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की के 24 कार्टून में रहे कुल 324 बोतल शराब बरामद किया गया.बरामद शराब में रॉयल स्टैग के 750 एमएल के 252 बोतल एवं 375 एमएल के 72 बोतल शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 216 लीटर है.वहीं जब्त शराब का बाजार मूल्य दो लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर निवासी मो. कमालुद्दीन के पुत्र मो. इबरार आलम के रूप में हुई है.वहीं गिरफ्तार बस चालक की पहचान नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के भदौनी निवासी मो. सत्तार के पुत्र मो. अरमान,खलासी भदौनी निवासी मरहूम मोईन खान के पुत्र मो. नौशाद एवं उपचालक रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी मो. मुस्लिम अंसारी के पुत्र मो. इस्लाम अंसारी के रूप में हुई है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बस के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस दौरान उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार, एएसआई सौरभ कुमार,एएसआई विकास कुमार के अलावे उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!