6 बोतल शराब एवं 12 केन बियर के साथ दो लोग गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

बिहार-झारखंड के सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब एवं बियर के साथ बस पर सवार होकर जा रहे दो लोगों के पास से 6 बोतल शराब एवं 12 केन बियर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध एवं होली को लेकर जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी से लेकर बड़ी वाहनों की सघन जांच उत्पाद बलों के द्वारा की जा रही है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई बब्लू कुमार कर रहे हैं.उत्पाद एएसआई कैलाश पासवान ने मंगलवार की सुबह झारखंड की ओर से आ रही शिव ज्योति बस संख्या बीआर09वाई5001 पर सवार मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के घुसकी पट्टी गांव निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र देवेंद्र यादव के पास से 6 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.बरामद शराब में 750 एमएल वाले गोल्फर्स शॉट नामक दो बोतल एवं मैजिक मोमेंट्स नामक चार बोतल शराब है.वहीं दूसरी ओर राजधानी बस संख्या बीआर09पीए7591 पर सवार खगड़िया जिले के टाउन थाना क्षेत्र के दान नगर निवासी अशेषर महतो के पुत्र सन्नी कुमार को गॉडफादर नामक 500 एमएल वाले 12 केन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं दोनों गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!