संतोष कुमार
रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 27 फरवरी को धुरगांव खेल स्थित मैदान में किया जाएगा.टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता सह रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव ने बताया कि वे अपने पंचायत में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाते आ रहे हैं.इस वर्ष 15 फरवरी को रजौली क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद शामिल दर्जनों टीमों में धुरगांव एवं पचम्बा गांव की टीम फाइनल राउंड में पहुंचा है.लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि दोनों टीम एक-दूसरे तट-ऊपर है.27 फरवरी को धुरगांव एवं पचम्बा गांव के बीच होने वाला टूर्नामेंट का फाइनल मैच काफी रोमांचित रहने वाला है.

वहीं आयोजक ने अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग फाइनल मैच का आनंद लें.इससे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.










