निजी व सार्वजनिक दर्जनों स्थानों पर मनाई गई मां सरस्वती की पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखण्ड में निजी व सार्वजनिक दर्जनों स्थानों पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई.प्रखण्ड परिसर में स्थित पुस्तकालय,
पुरानी बस स्टैंड के श्री भाग्य लक्ष्मी क्लब,नीचे बाजार,बीच बाजार,संगत मोड़ एवं डाकबंगला चौराहा समेत साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल व आसपास के गांवों में पूजा समिति के लोगों द्वारा सरकारी निर्देशों के अनुसार पूजा किया गया.

वहीं पुरानी बस स्टैंड के अमन सिंह,अतीश वर्मा,श्रवण वर्मा,राहुल कुमार,सोनू चौधरी, अमन चौधरी,गोलू कुमार,सौरभ सिंह व रोहित कुमार ने बताया कि श्री भाग्य लक्ष्मी क्लब में उनके पिता के जमाने से मूर्ति स्थापित कर पूजा होते आ रहा है.

वहीं पुस्तकालय की केयर टेकर किरण कुमारी व छात्रगण पिंकी कुमारी,संतोष कुमार,सपना कुमारी,अंजली कुमारी,विक्की कुमार,ओंकार कुमार,संजीत कुमार,राजा कुमार,राजा कुमार,विपिन कुमार आदि ने बताया कि पुस्तकालय को फूल-माला से सजाकर सरस्वती मां की तस्वीर की पूजा अर्चना किया गया.वहीं साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना किया गया.पंडित घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार,वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले रंग का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है,क्योंकि पीला रंग देवी को अत्यंत प्रिय है.इस अवसर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!