कलकत्ता से वजीरगंज जा रही बस से 288 केन बियर बरामद,चालक,कंडक्टर एवं खलासी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के बिहार-झारखण्ड सीमावर्ती चितरकोली गांव स्थित समेकित जांच चौकी से उत्पाद बलों ने कलकत्ता से वजीरगंज जा रही एक बस से 288 केन बियर बरामद किया.साथ ही बस के चालक,कंडक्टर एवं खलासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया एवं बस को जब्त किया गया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर उत्पाद एसआई बब्लू कुमार के नेतृत्व में झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है.शनिवार की अहले सुबह उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी द्वारा कलकत्ता से वजीरगंज जानेवाली सियाराम बस संख्या बीआर02पीए7400 की जांच की गई.जांच के दौरान बस में सीटों के बीच में रखे हायवर्डस प्रीमियम स्ट्रांग बियर के 500 एमएल वाले 288 केन बियर को बरामद किया गया,जिसकी कुल मात्रा 144 लीटर है.साथ ही जब्त बियर को लेकर बस के चालक गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के सिहुली गांव निवासी मो. नबी खान के पुत्र आसिफ खान,कंडक्टर औरंगाबाद जिले के कथरुआ गांव निवासी जय कुमार सिंह के पुत्र रंधीर कुमार सिंह एवं खलासी सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां गांव निवासी स्व राम लगन चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी को गिरफ्तार किया गया है.वहीं बस एवं तीन मोबाइल को जब्त किया गया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त बियर व बस के अलावे गिरफ्तार लोगों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुंसगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं उत्पाद बल संगठित अपराध में शामिल लोगों की छानबीन कर रही है.साथ ही कहा कि शनिवार को गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल में करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम के अलावे उत्पाद सिपाही,सैप बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!