46 बोतल विदेशी शराब लदे दो बाइकों के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के सिंगर-मरमों मोड़ के समीप से पुलिस बलों ने दो बाइकों पर लदे विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस बलों के सहयोग से शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है.बीते रविवार को गुप्त सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित पीटीसी सत्यदेव प्रसाद ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सिंगर-मरमों मोड़ के समीप एक काले रंग की स्प्लेंडर व एक लाल रंग के होंडा शाइन बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर जांच किया गया.जांच के दौरान दोनों के पास से इम्पेरियल ब्लू नामक व्हिस्की के 375 एमएल वाले 46 बोतल शराब बरामद किया गया.साथ ही दोनों बाइकों पर सवार रहे दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान झारखण्ड के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरिमा कुरहा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र सुजीत कुमार एवं रजौली थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी स्व दिलीप यादव के पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.साथ ही कहा कि सोमवार को दोनों गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल में करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!