कंटेनर ट्रक ने बाइक पर सवार रहे दो लोगों को कुचला,चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक बाइक सवार का सिर,तो दूसरे का एक पैर में गम्भीर चोटें


मनीष कुमार,रजौली(नवादा)


रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर अदलबिगहा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ। नवादा की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक संख्या डब्लूबी59ई3392 ने एक होंडा शाइन बाइक संख्या बीआर27एम5243 पर सवार रहे दो लोगों को कुचल दिया। सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक व उपचालक मौके से फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों और डायल 1033 के एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल बाइक सवारों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को चिंताजनक स्थिति में नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल बाइक सवारों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के 55 वर्षीय धीरेंद्र सिंह और खगड़िया जिले के 40 वर्षीय गोविंद सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दोनों घायल बाइक सवार करिगांव स्थित टोल प्लाजा के कर्मी हैं और वे बहादुरपुर गांव स्थित एक दुकान से दैनिक सामग्री खरीदकर वापस टोल पर जा रहे थे। घायलों में एक टोलकर्मी के सिर में गम्भीर चोटें आई है,तो दूसरे का बायां पैर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना में पदस्थापित एएसआई राहुल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कंटेनर ट्रक में फंसे बाइक को निकालकर सड़क के किनारे रखा गया है। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है,उनका कहना है कि टोल से 500 मीटर दूर सड़क किनारे चाय की दुकानें और होटलों का होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि टोल के समीप दुकानें होने से अधिकांश ट्रक समेत अन्य वाहन मोड़ पर लगा दिया जाता है,जिससे गांव की ओर से निकलने वाले बाइक सवारों को सड़क से गुजरने वाली वाहनों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाती है।लोगों ने टोल के समीप स्थित दुकानों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस बल आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों का इलाज नवादा में चल रहा था,जिसे बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर किया गया है। साथ ही कहा कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!