Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के ग़ैरिबा गांव में मंगलवार की सुबह टोटो चार्ज करने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे डॉ. गजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि करंट से घायल युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही हो गई थी.मृतक की पहचान ग़ैरिबा गांव निवासी स्व. ईश्वरी प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजा राम प्रसाद के रूप में हुई है.मृत होने की खबर परिजनों को मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया.घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाने में पदस्थापित एसआई सचिन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि करंट से एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.










