बोलेनो कार में लदे 198 बोतल शराब को उत्पाद बलों ने खदेड़ कर खेत से किया बरामद,तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली थाना क्षेत्र के गढ़ दिबौर गांव के एक खेत से भाग रहे बोलेनो कार से मंगलवार की अहले सुबह उत्पाद बलों ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया.हालांकि अंधेरे और जंगली रास्तों का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहे.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर उत्पाद बलों के सहयोग से जांच चौकी एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है.वहीं दुर्गा पूजा को लेकर उत्पाद बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि गढ़ दिबौर गांव के तरफ से नदी में पैदल लोगों द्वारा शराब की खेप रजौली ले जाया जाने वाला है.सूचना को लेकर उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार के साथ उत्पाद बलों को अग्रतर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया.इस दौरान एक बोलेनो कार संख्या जेएच05बीक्यू1964 पर सवार लोगों द्वारा उत्पाद बलों को देखकर भागने लगा,जिसका पीछा किए जाने पर,कुछ लोग कार को खेत में घुसाकर भाग गए.

कार की तलाशी लिए जाने पर कार में रखे प्लास्टिक के 10 बोरे में बंद 198 बोतल शराब बरामद किया गया,जिसकी कुल मात्रा 92 लीटर है.बरामद शराब में 375 एमएल वाले रॉयल स्टेज के 96 बोतल,आइकॉनिक के 30 बोतल व बी7 के 24 बोतल एवं 750 एमएल के रॉयल स्टेज के 36 बोतल व इंपीरियल ब्लू के 12 बोतल है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं कार के अलावे कार मालिक समेत तीन शराब लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों में हरदिया सेक्टर-ए निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार,चितरकोली निवासी स्व. गनौरी यादव के पुत्र मनीष कुमार एवं गढ़ दिबौर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र मंटू कुमार है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई सुजीत कुमार,एएसआई धर्मेंद्र कुमार एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!