सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय प्रिंस की 97 दिनों बाद हुई मौत,परिजनों में पसरा मातमपरिजन शव को लेकर पहुंचे थाना,पुलिस पर लगा कार्रवाई नहीं करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के धामोचक गांव के एक 17 वर्षीय युवक को तीन माह पूर्व एक अनियंत्रित टोटो चालक ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कर दिया था.मंगलवार को घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गई.युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को लेकर थाना परिसर पहुंचे एवं इंसाफ की गुहार लगाई.मृतक युवक की पहचान धामोचक गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बेटे की मौत से परिवार का साहस टूटा :-

पीड़ित परिजनों ने बताया कि बीते 18 जून की सुबह को खिज़ुआ मोड़ के समीप टोटो चालक बहादुरपुर गांव निवासी नरेश पासवान के पुत्र राजेश पासवान ने धक्का मार दिया.इस सड़क दुर्घटना में बेटे प्रिंस के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोटें आई थी.घायल बेटे का इलाज रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया गया,जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में नवादा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया.नवादा में सीटी स्कैन के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद भी जब बेटा पूर्णतः होश में नहीं आया,तब पटना के उमा हॉस्पिटल में बेटे का इलाज करवा रहे थे.इसी बीच उनका बड़ा बेटा मंगलवार को गयाजी में अंतिम सांस ली.पीड़ित माता-पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी थी,जिसमें बड़े की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप :-

पीड़ित परिजनों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की लिखित सूचना थाना को दी गई थी.सूचना के आलोक में पुलिस ने थाना कांड संख्या 360/25 में प्राथमिकी,तो दर्ज कर लिया गया.किंतु आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं किया गया.जबकि केस के आईओ एएसआई सत्यदेव प्रसाद को दर्जनों बार कॉल करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई एवं केस में गवाही आदि को लेकर परेशान भी किया गया.यह रवैया पुलिस की लापरवाही को दर्शाती है.पीड़ित परिजनों ने बताया कि बड़े लाड-प्यार से अपने बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे,उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगा.इसी बीच बेटे की मौत ने परिजनों समेत ग्रामीणों के दिल को झकझोर दिया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.साथ ही कहा कि पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!