Er. Santosh Kumar
युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कमांडों फिजिकल एकेडमी के संचालक सीआरपीएफ चंदन सिंह एवं उनके टीम के सहयोग से आगामी नवंबर माह में मिस्टर रजौली के लिए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता एवं दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.आयोजक ने बताया कि मिस्टर रजौली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिर्फ रजौली के युवा एवं दंगल प्रतियोगिता में सिर्फ नवादा जिले के ही पहलवान शामिल रहेंगे.साथ ही बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य रजौली के युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत बनाना है.रजौली जैसे पिछड़े क्षेत्र को उन्नत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.कुछ युवाओं जिन्हें पढ़ाई के अलावे बॉडी बिल्डिंग एवं पहलवानी करने का बहुत शौक होता है,उन्हें यह प्लेटफॉर्म अपने भविष्य को बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगी.आयोजक ने इच्छुक व्यक्तियों को अपनी बेहतर तैयारियों में जुड़ने की बात कही है.

शारीरिक प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.इसमें सहयोगियों में सीआरपीएफ सिंटू कुमार,समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह,कैप्टन राकेश चौधरी,कमांडो फिजिकल ट्रेनिंग के ट्रेनर विक्रम कुमार,दीपक कुमार,गोलू टीवीएस,विकास कुमार,विकास राज,दीपक रविदास,रवि कुमार,सुशांत सिंह एवं करण यादव शामिल रहेंगे.










