Er. Santosh Kumar
बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उत्पाद बलों ने गिरिडीह से एकंगरसराय जा रहे एक बस पर सवार रहे एक युवक के पास से दो बोतल शराब बरामद किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों द्वारा झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है.रविवार की सुबह उत्पाद एएसआई सुजीत कुमार के द्वारा बिहारशरीफ जाने वाली राजधानी एसएसटी नामक बस संख्या जेएच11एन2121 की जांच की गई.जांच के दौरान बस में सवार रहे एक युवक के पास से 375 एमएल वाले इंपीरियल ब्लू नामक दो बोतल शराब बरामद किया गया.गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है.गिरफ्तार युवक द्वारा बताया गया कि वे गिरिडीह से एकंगरसराय एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी और बेटी के साथ जा रहे थे.पार्टी करने करने के लिए वे गिरिडीह से ही शराब खरीदकर काले रंग की प्लास्टिक में बंद कर झोले में छिपाकर ले जा रहे थे.उत्पाद बलों द्वारा झोले की जांच के दौरान शराब बरामद की गई.साथ ही बताया कि उन्हें बिहार में शराब बंदी की जानकारी थी और वे उत्पाद बलों की आंखों में धूल झोंककर जांच चौकी को पार करने का प्रयास किए थे.वहीं पति के गिरफ्तारी के बाद पत्नी और बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल था.पीड़ित पत्नी द्वारा परिजनों को पति के गिरफ्तारी की सूचना दी गई.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं दूसरी ओर गुप्त सूचना के आलोक में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने एक बाइक के पेट्रोल टंकी में बने तहखाने से 750 एमएल वाले 6 बोतल रॉयल स्टेज एवं 375 एमएल वाले 9 बोतल इंपीरियल ब्लू नामक शराब बरामद किया गया है.साथ ही एक विधि निरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक 17 लोगों को हिरासत में लिया गया,जिन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था.सभी के शराब पिए होने की पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से किया गया.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.वहीं शराबियों ने न्यायालय में जुर्माना राशि भर अपने-अपने घर चले गए.इस मौके पर गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.










