दशहरा त्यौहार को लेकर शराब भंडारण में जुटे दो तस्कर गिरफ्तार,11 पेटी बियर जब्त,एक कार भी जब्त,कोडरमा से नवादा जा रही थी खेप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर शनिवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे दिन में उत्पाद बलों ने शराब भंडारण में जुटे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया.साथ ही एक लग्जरी कार में लदे 11 पेटी बियर को जब्त किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की जांच की जाती है.साथ ही त्यौहारों के नजदीक आते ही उत्पाद बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है.इसी क्रम में शनिवार को कोडरमा से नवादा शराब की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर जांच चौकी पर पदस्थापित एसआई प्रवीण कुमार को निर्देश दिए गए.इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रही उजले रंग की स्विफ्ट कार संख्या यूपी80सीए8583 को जांच हेतु रोका गया.जांच के दौरान कार के पिछले सीट के नीचे छुपकर रखे 4 पेटी एवं कार की डिक्की से 7 पेटी 500 एमएल वाले गॉडफादर नामक केन बियर बरामद किया गया है.बरामद केन बियर की संख्या 264 पीस है,जिसकी कुल मात्रा 132 लीटर है.साथ ही कार में सवार रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवादा आईटीआई गोनावां के समीप स्थित शिवनगर मोहल्ला निवासी बब्लू सिंह के पुत्र अमन राज एवं नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के पिपरा टोली कटौना निवासी मदन सिंह के पुत्र गोपाल चंद्रमणि के रूप में हुई है.

दशहरा की तैयारी में जुटे थे तस्कर :-

गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे आगामी दशहरा त्यौहार को लेकर शराब का भंडारण करना शुरू किए थे.साथ ही बताया कि यह उनका पहला ट्रिप था.तस्करों ने शराब को कोडरमा घाटी के खत्म होते ही पेट्रोल पंप के समाने स्थित शराब की दुकान से बियर खरीदने की बात कही है.साथ ही बताया कि वे 150 रुपए में खरीदे गए केन बियर को 300 रुपए में बेचते हैं.आईटीआई के आसपास बहुत सारे शराब कारोबारी सक्रिय हैं एवं उन्हें पैसा कमाते देख इनको लालच आया था और व्यापार में शामिल हुए थे.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भेजे गए जेल :-

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जब्त बियर व कार के अलावे गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.गिरफ्तार तस्करों से आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.इस मौके पर गृहरक्षक के जवान भी मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!