बाइक चोरी की बढ़ती वारदात से पुलिस की उड़ी नींद,गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही सघन जांच,दो दिनों में चौकीदार समेत एक युवक की बाइकों की हुई चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा बाइकों की चोरी कर ली जा रही है.क्षेत्र में बढ़ते बाइक चोरी के वारदातों के कारण लोग डरे सहमे अपने बाइक को लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं.वहीं पुलिस भी बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए तरह-तरह के प्रयास करने में जुटे हुए हैं.

चौकीदार की बाइक हुई चोरी :- 

ताजा मामला शुक्रवार के दिन लगभग 9:45 बजे का है,जब रजौली अनुमंडल पदाधिकारी का चालक विकास कुमार अपने घर के बाहर बाइक लगाकर अंदर स्नान करने गए थे.इसी बीच अज्ञात युवक द्वारा बाइक ले भागा,जिसे भागते हुए चालक के 15 वर्षीय छोटे बेटे ने भी देखा और चिल्लाया,किंतु जबतक लोग कुछ समझ पाते,तबतक चोर बाइक लेकर भाग गया था.पीड़ित चालक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह उनके बड़े बेटे की तबियत खराब थी,उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास पर तैनात चौकीदार चंदन से उसकी हरे रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या बीआर27एल6760 से मांगी और बेटे को बैठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.अस्पताल से इलाज करवाकर वो 8:40 में लौटे एवं घर के बाहर बाइक लगाकर स्नान करके ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने के लिए चले गए.इसी बीच उनके छोटे बेटे के सामने से अज्ञात युवक बाइक लेकर चंपत हो गया.उन्होंने घटना की लिखित शिकायत थाना को करने की बात कही है.बताते चलें कि चोरी की वारदात का स्थल और थाना की दूरी बिल्कुल पास में ही है.

अस्पताल परिसर से फिर हुई बाइक की चोरी :-

अनुमंडलीय अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनांक और समय का मिलान सही नहीं है.इसके कारण अस्पताल परिसर से चोरी हो रहे बाइक और चोरों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है,किंतु हरएक दो-तीन दिनों के अंतराल में अस्पताल के गेट के समीप से बाइकों की चोरी कर ली जा रही है.बीते गुरुवार को लगभग 9 बजे सुबह अपनी पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे पुरानी बस स्टैंड निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के पुत्र वरुण विश्वकर्मा की स्प्लेंडर संख्या बीआर 21एच0662 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.पीड़ित ने बताया कि वे अपनी पत्नी का इलाज करवाकर महज 15 मिनट बाद जब लौटे,तो देखा कि उनकी बाइक गायब है.उन्होंने बताया कि चोरी गया बाइक उनके जीजा का है.बाइक चोरी की लिखित शिकायत थाना को दिया गया है।बताते चलें कि चोर पुलिस की गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए है.अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात किए गए दो पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर आने से पहले ही बाइक की चोरी कर ली है.

पुलिस दबिश के कारण एक बाइक हुई बरामद :-

अंचल कार्यालय के गेट के समीप से बीते चार दिनों पूर्व चुराई गई ग्लैमर बाइक संख्या बीआर27एच9224 हुई बाइक को पुलिस ने गुरुवार को बांके मोड़ स्थित धर्मकांटा के समीप से बरामद किया है.पुलिस मामले की छानबीन को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.वहीं बाइक मालिक तकिया मोहल्ला निवासी मोईन उर्फ सोनू चोरी की गई बाइक के बरामदगी पर पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस दबिश के कारण ही उनकी बाइक मिल पाई है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

थाना क्षेत्र में बढ़ती बाइक चोरी को लेकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा बाइक चोरी को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस विज्ञान एवं तकनीक की मदद से बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.उन्होंने कहा कि जल्द ही बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!