Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में बीते गुरुवार की देर रात्रि ग्रामीणों को चोर चोर का हल्ला सुनाई दिया।भाग रहे पांच-छः लोगों में ग्रामीणों ने अंधेरे में एक युवक को पकड़ा एवं खंभे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी।वहीं सुबह पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।पुरानी हरदिया निवासी उमेश राजवंशी की पत्नी रीता देवी ने बताई कि वे अपने परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी।इसी बीच रमडीहा गांव के दर्जनों लोगों द्वारा हल्ला करते हुए हमारे मोहल्ले में चोर घुसने की बात कही जा रही थी।मोहल्ले के सभी लोग जागे एवं भाग रहे पांच-छः लोगों में से एक युवक को ग्रामीणों द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया।गांव के लोगों ने युवक को पकड़ मारपीट करने लगे।वहीं सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया एवं चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मिले सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार को पुलिस बलों के साथ पुरानी हरदिया भेजा गया।पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी हालत में एक युवक को हिरासत में लेकर उसका इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल ले गई।अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने बताया कि युवक बुरी तरह घायल है और एक हाथ भी टूटा हुआ है,जिसका प्राथमिक इलाज कर जरूरी दवाइयां दी गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाजरत घायल युवक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।इलाज के बाद युवक से पूछताछ के बाद अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।










