Er. Santosh Kumar
रजौली नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र के महसई,मोमिनपुर,पचंबा,धुरगांव,तकिया, कुंडला समेत दर्जनों स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालकर पैगम्बर साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान लोगों ने अमन व शांति की दुआएं भी मांगी।नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के पार्षद प्रतिनिधि इरफान आलम ने बताया कि इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार,पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। उनका जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन हुआ था।हजरत मोहम्मद का जन्म उन्हें समाज में फैल रहे अंधकार को दूर करने व बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ था।इस मौके पर लोग अपने घरों को सजाया और मस्जिद में सजदा किया।साथ ही स्थानीय दरगाहों चादरें भी चढ़ाई गई।साथ ही लोगों द्वारा जुलूस निकालकर एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दिया गया।इस मौके पर मासूम राजा,नासिर आलम,शाहनवाज हुसैन,मुन्ना गद्दी,इरफान आलम,आरिफ आलम,अख्तर आलम समेत सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश-दुनिया की तरक्की एवं आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।










