10 कांडों में जब्त 3180 लीटर शराब व बियर का थाना परिसर में किया गया विनष्टीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना परिसर में गुरुवार की शाम को विभिन्न 10 रजौली थाना कांडों में जब्त की गई 3180 लीटर शराब व बियर को जेसीबी की मदद से विनष्ट किया गया.इस मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी मौजूद रहे.अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार शराबंदी को सफल बनाए जाने को लेकर थाना के पुलिस बलों के द्वारा शराब निर्माण,भंडारण,परिवहन,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान शराब व बियर की जब्ती कर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.साथ ही बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में रजौली थाना कांड संख्या 338/25,352/25,354/25,356/25,365/25,372/25,373/25,375/25,406/25 व 414/25 में जब्त कुल 1237.5 लीटर देशी महुआ शराब एवं 1943 लीटर विदेशी केन बियर को जेसीबी की मदद से जमींदोज किया गया.वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाए जाने को लेकर पुलिस हमेशा कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!