मूर्ति विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से युवक की हुई मौत,परिजनों में पसरा मातम,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत स्थित बड़की आहर में बुधवार की सुबह 8 बजे मूर्ति विसर्जन करने गए एक 19 वर्षीय युवक की मौत पानी में डूबने से हो गई.मृतक की पहचान लेंगुरा गांव निवासी महेंद्र राजवंशी के मंझले पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है.घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता ने कहा कि कल तीज पर्व था और घर में पीढ़ा पर महादेव-गौरा की प्रतिमा घर में स्थापित किया गया था.बुधवार की सुबह पूजन के बाद गांव के कुछ बच्चों के साथ उनका पुत्र मूर्ति विसर्जन के लिए बड़की आहर में बने सीढ़ी घाट के समीप आया था.मूर्ति विसर्जन के दौरान बेटे का पैर मिट्टी के कीचड़ में फंस गया और डूबे रहने से उसकी मौत हो गई.लेंगुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय राम ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए गए बच्चों द्वारा गांव आकर हल्ला किए जाने ग्रामीणों को जानकारी हुई.सूचना पर गांव के ही जितेंद्र राजवंशी व अर्जुन राजवंशी ने शव को आहर से निकाला.उन्होंने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दिया गया है.वहीं समाजसेवी शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमार अपने परिवार का सहारा था.बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आहर में नहीं स्नान करने की अपील :- 

लेंगुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय राम ने बताया कि बड़की आहर के समीप औसतन 6 से 8 फीट का गड्ढ़ा है.साथ ही बारिश में अधिक पानी के जमाव एवं कीचड़ के कारण उसमें स्नान करना खतरे से खाली नहीं है.उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इसमें स्नान करने से पहले भी कई बार मना किया गया है.उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे खुद बड़की आहर में स्नान करने से बचें एवं अपने बच्चों को भी मना करें.साथ ही बताया कि उनकी गहरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है.सरकार की ओर से मिलने वाली हर तरह की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एक युवक के पानी में डूबने से हुई मौत की सूचना पर थाने में पदस्थापित एएसआई सुरेन्द्र राम को सशस्त्र बल एवं चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद को घटनास्थल पर भेजा गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.साथ ही बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी :-

इस बाबत अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की मौत की सूचना मिली है.मृतक के युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं थाना में दर्ज प्राथमिकी के बाद सरकार के द्वारा आपदा के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपए के मुआवजे की राशि आश्रितों को देने को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!