Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी एवं करिगांव से पुलिस बलों ने तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में फरार चल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों में रामदासी गांव निवासी स्व. भोला प्रसाद यादव के पुत्र रामप्रसाद यादव और रामप्रसाद यादव की पत्नी मुन्नी देवी एवं करिगांव निवासी दाहो पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान शामिल है.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटियों को रविवार को अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.










