पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि सह झूमर महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मंझी,बारिश में डटे हरे श्रोतागण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Er. Santosh Kumar

मुख्यालय स्थित रजौली इंटर विद्यालय के प्रांगण में रविवार को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि सह झूमर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.इस अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पारंपरिक ढोल और मांदर बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा मैदान गूंज उठा और माहौल लोक-संस्कृति की रंगत में सराबोर हो गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार मांझी मौजूद रहे.जनसभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह सिद्ध किया कि कठिन से कठिन कार्य भी संभव है.उन्होंने कहा कि मांझी बाबा ने अकेले अपने परिश्रम से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है.हजारों लोगों की भीड़ से मैदान खचाखच भरा रहा.कार्यक्रम के दौरान झूमर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया.देर शाम तक लोग बाबा के संघर्ष और उनके आदर्शों को याद करते रहे.आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और जनता का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि बाबा मांझी का जीवन संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देता है.यह आयोजन श्रद्धांजलि के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बन गया और अभी से एक जुट रहने का बात किया.बिचौलियों से भी बचकर विकास के नाम पर वोट डालने को लेकर जोरों से चर्चा हुई.जीतन राम मांझी ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर हम का सीट रजौली में लेना है,तो दिल्ली व पटना में जाकर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा व प्रदर्शन करना पड़ेगा, तभी रजौली विधानसभा से हम के विधायक को टिकट दिया जाएगा.साथ ही लोगों से कहा कि हमारे जातियों का रजौली विधानसभा में अधिक संख्या है,लेकिन लोग अपना परिचय देना नहीं चाहते हैं.इसलिए लोग खुलकर हमारे साथ आए,तभी हमारा पार्टी मजबूत होगा.वहीं कार्यक्रम के पहले रजौली के रिक्शा चालक तिलेश्वर पंडित के घर में नाश्ता और कार्यक्रम के बाद सिरोडाबर पंचायत के मुखिया राजा राम मांझी के घर में भोजन किए.कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी,किंतु मैदान में श्रोतागण कुर्सी को सिर पर रखकर पूरी भाषण का आनंद लिया.कार्यक्रम के दौरान मंच पर नवादा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मांझी,मुखिया राजा राम मांझी,हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संदीप पासवान तथा भाजपा नेताओं में मुन्ना सिंह,दिलीप साव,भोला राजवंशी,पवन सिंह, दिलीप सिंह,शंभू सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव और प्रीतम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!