प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना मेरे लिये गर्व का पल- गौरव शांडिल्य गगन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य ने मगध युनिवर्सिटी बोधगया के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिला।भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े नेता, हम जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन, स्वागत करने का अवसर मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मिला। यह मेरे लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाम, दायित्व के साथ परिचय लेते हुए मेरा नमस्कार स्वीकार किया।हमारी पार्टी भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को सदैव सम्मान मिलते आया है।

इस सुखद क्षण के लिये जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार था। इस हेतु मैं अपने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति शुक्रगुजार हूँ कि पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का मौका दिया।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!