ऑल्टो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो लोग घायल,घायलों में एक की हुई मौत,अवांछित कट से सड़क पार करना एवं रॉन्ग साइड चलना खतरे से खाली नहीं,थानाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के बांके मोड़ के समीप सोमवार की रात्रि लगभग 8:15 बजे कोडरमा की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार संख्या बीआर27क्यू0346 ने रजौली की ओर से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार रहे साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों की मदद से ऑल्टो कार चालक को पकड़ लिया गया.वहीं घायलों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे डॉ. गजेन्द्र कुमार ने बताया कि घायलों में चौथा गांव निवासी रामेश्वर यादव के 52 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव एवं सिरदला के रतनपुर गांव निवासी महेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र दीपू प्रसाद के रूप में हुई है.घायल सुरेश यादव का दायां पैर टूट गया था व गंभीर रूप चोटिल था,जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया.वहीं दूसरे घायल दीपू प्रसाद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी,जिसका प्राथमिक इलाज कर गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज हेतु पावापुरी रेफर किया गया.

छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बाइकसवार :-

अस्पताल परिसर में मौजूद संतोष यादव एवं साधू यादव ने बताया कि घायल दोनों लोग साला-बहनोई है,जो एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने चौथा निवासी महेंद्र प्रसाद के घर जा रहे थे.बाइक को दीपू प्रसाद चला रहे थे और उसके पीछे सुरेश यादव बैठे थे.उन्होंने बताया कि ऑल्टो कार चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था और सड़क के किनारे से जा रहे बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना में घायल दीपू प्रसाद,जो सुरेश यादव का साला था,कि मौत पावापुरी पहुंचने से पूर्व ही हो गई.मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं.घटना से पूरा परिवार शोकाकुल है.पीड़ित परिजनों ने दोषी कार चालक के विरुद्ध प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

ऑल्टो कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार :-

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाने में पदस्थापित एसआई राजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर पहुंचे एवं घायलों व उनके परिजनों से आवश्यक जानकारी ली.साथ ही ग्रामीणों के गिरफ्त में रहे ऑल्टो चालक अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राणा संतोष सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया.गिरफ्तार ऑल्टो चालक ने बताया कि वह अपने दोस्तों बलिया गांव निवासी अभिजीत कुमार व पिंटू कुमार और अलखडीहा गांव निवासी सम्मी कुमार के साथ हजारीबाग से फतेहपुर जा रहे थे.इसी बीच रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार के साथ टक्कर हो गई.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बांके मोड़ के समीप सोमवार की रात्रि को कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया था.घायल दीपू प्रसाद जिसे पावापुरी रेफर किया गया था,उसकी मौत रास्ते में ही हो गई है.शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है.उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है एवं कार में रहे एक व्यक्ति जिसे ग्रामीण कार चालक कह रहे हैं,वह पुलिस हिरासत में है.उन्होंने बताया कि उक्त सड़क दुर्घटना से संबंधित सूचना यातायात थाना नवादा को दी गई है.पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरलेन पर ग्रामीणों द्वारा अवांछित कटों से बाइक सवारों व राहगीरों को सड़क नहीं पार करना चाहिए.साथ ही आमलोगों से अपील किया कि वे रॉन्ग साइड से कभी यात्रा नहीं करें,अन्यथा कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!