उत्पाद बलों ने शराब और बियर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार,एक बाइक भी जब्त,शराब के नशे में रहे 14 लोग भी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी पंचायत के दोपटा गांव के समीप से उत्पाद बलों ने एक बाइक पर लदे 52 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी व बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है.साथ ही शराब निर्माण,परिवहन,बिक्री,भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लगातार कार्रवाई की जा रही है.बीते रविवार की संध्या गश्त के क्रम में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने दोपटा गांव के रास्ते से शराब परिवहन में संलिप्त एक तस्कर को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली होंडा शाइन एसपी पर लदे 52 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्कर की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के काजी कटार गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है.वहीं दूसरी ओर उत्पाद एसआई पुरुषोत्तम लाल ने एक यात्री बस पर सवार एक युवक के पास से 500 एमएल वाले 5 केन बियर बरामद किया गया.केन बियर के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विशनपुर गांव निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब पीकर बिहार प्रवेश करने वाले 14 लोगों भी हिरासत में लिया गया,जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गई.साथ ही कहा कि जब्त शराब,बियर और बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है.वहीं सभी शराबियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां सभी ने जुर्माना भर अपने-अपने घर चले गए.इस मौके पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर के अलावे गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!