जनता दरबार में आए सात मामले का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में धमनी,मुरहेना,चितरकोली,दामोदरपुर,सपही एवं गंगा बिगहा से जनता दरबार में सात मामलों का निपटारा किया गया,जिसका नेतृत्व सीओ गुफरान मजहरी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया गया.जमीन विवाद से मामलों के निष्पादन के दौरान थाने में तैनात पुलिस बल तथा क्षेत्र के चौकीदारगण तथा अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार व अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार भी मौजूद रहे।बताते चलें कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन के लिए सभी थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है.जहां जमीन संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सीओ और थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाता है.वहीं जटिल समस्याओं का निष्पादन नहीं होने पर लोगों को ऊपरी अदालत में जाने की सलाह दी जाती है.जमीन संबंधित विवाद के निपटारे को लेकर सीओ गुफरान मजहरी ने बताया कि धमनी निवासी माणिक मोदी अग्रवाल का विवाद प्रमोद मोदी,मुरहेना निवासी गया चौधरी का विवाद शाहजहां खान,चितरकोली निवासी अवधेश सिंह का विवाद मुखलाल यादव व संजय कुमार का विवाद मुखी यादव,दामोदरपुर निवासी रामचंद्र यादव का विवाद शिव यादव,सपही निवासी जयकार कुमार का विवाद दिवाकर साव एवं गंगा बिगहा निवासी उर्मिला देवी का विवाद महेश प्रसाद के साथ था.उक्त मामलों में दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद चारों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.साथ ही अंचलाधिकारी ने कहा कि जमीन से संबंधित विवाद होने पर आपस में झगड़ा न करें,इसे जनता दरबार में लाएं और निराकरण कराएं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!