जमीन विवाद में हुए मारपीट में शामिल दो लोगों को पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज,दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर मंगलवार को सुबह में हुई मारपीट को लेकर पीड़ित परिजन ने थाने को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई.इस मारपीट के दौरान एक महिला की कमर टूट गई थी.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिजन द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.साथ ही बताया कि मारपीट मामले में मो. मुख्तार मियां,मो. मुख्तार मियां के बेटे चांद मियां,आफताब मियां व खुर्शीद मियां के अलावे मो. सागिर मियां के पुत्र मो. वहाबुद्दीन मियां उर्फ बाबा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.जिसमें मो. मुख्तार के बेटे चांद मियां एवं आफताब मियां को पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!