डकैती कांड में संलिप्त 50000 का इनामी अभियुक्त भीम महतो गिरफ्तार,गिरोह के 04 सदस्य भी गिरफ्तार,5 राइफल,एक पिस्टल,6 मैगजीन एवं 55 जिंदा कारतूस बरामद 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

 

नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,शाहपुर थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पांच राइफल,एक पिस्टल,6 मैगजीन एवं 55 कारतूस बरामद किया गया है।

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार की शाम को गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती नगर के पास से कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर डकैती की योजना बना रहे हैं।सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस के द्वारा अभिलंब घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में पांच अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई एवं उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में उनके पास से पांच राइफल एक पिस्टल 55 कारतूस 6 मैगजीन 9 मोबाइल एक एटीएम एक पैन कार्ड एक कर एवं 10635 नगद बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद सामान को जप्त कर थाना परिसर लाया गया,जहां उससे सघन पूछताछ की गई।पूछताछ के क्रम में बताया कि वे लोग हथियार से लैस होकर एक बड़ी डकैती की योजना को अंजाम देने वाले थे। साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि इनमें से तीन लोग द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 जनवरी को एक व्यक्ति को गोली मारकर 19 लाख रुपया का लूट को अंजाम दिया गया था।पुलिस द्वारा अग्रतर अनुसंधान में यह बात सामने आई कि इस गिरोह के सभी लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं एवं उनके द्वारा गिरोह बनाकर हथियार के साथ लूट व डकैती जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया करते हैं।उन्होंने बताया कि शाहपुर मवेशी हाट डकैती कांड में संयुक्त दो अभियुक्त की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है एवं अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।पूछताछ उपरांत उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर उन्हें न्याय हिरासत में भेजा जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!