संतोष कुमार
रजौली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विशेष शिविर के पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं विकास मित्रों के साथ बैठक किया गया.इस दौरान महादलित परिवारों को सरकार के लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही गई.इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार निराला,एमो राकेश कुमार गुप्ता एवं पीएचसी मैनेजर इरशाद अहमद भी मौजूद रहे.बीडीओ ने बताया कि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार महादलित विकास मिशन पटना के द्वारा विकास शिविर का आयोजन पंचायतवार किया जाना है.इस शिविर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सर्वांगीण विकास हेतु कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सर्व सुलभ कराया जाएगा एवं लाभ से वंचित लोगों को आच्छादित करना एवं अभियान के दौरान जो छूट गए हैं,उन्हें भी ऑन स्पॉट लाभ दिया जाएगा.शिविर में राशन कार्ड,उज्ज्वला योजना,औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला,आंगनबाड़ी,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना,आधार कार्ड निर्माण,कौशल विकास कार्यक्रम,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना,ई-श्रम कार्ड आयुष्मान भारत कार्ड,प्रधानमंत्री आवास योजना,बिजली कनेक्शन,जीविका समूह द्वारा सतत जीविकोपार्जन,स्वच्छ भारत मिशन,हर घर नल-जल योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की नाली-गली निश्चय योजना, मनरेगा जॉब कार्ड इव बंदोबस्ती आदि सरकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को दिया जाएगा.बीडीओ ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को हरदिया में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाना है,जिसमें जिला से वरीय पदाधिकारी की टीम मौजूद रहेंगे.वहीं 19 अप्रैल से पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जाना है.इस शिविर का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी सरकारी योजना का लाभ दिलवाना है.










