मध्य विद्यालय से पढ़कर नौवीं कक्षा में जानेवाले छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को अष्टम कक्षा उत्तीर्ण करके नौवीं कक्षा में जानेवाले छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया.इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता रानी,शिक्षिका कविता झा एवं रजनी शर्मा मौजूद रहीं.

वहीं विदाई समारोह के दौरान मौके पर मौजूद छात्र पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उन्होंने कक्षा पांचवीं में मध्य विद्यालय में प्रवेश लिए थे.इस विद्यालय के शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें बेहतर ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ है.विद्यालय में अध्ययन करने के दौरान विद्यालय के सहपाठियों एवं शिक्षिकाओं के साथ पारिवारिक सा रिश्ता बन गया था,जिसकारण विद्यालय से निकलने के दौरान काफी तकलीफ हो रही है.वहीं छात्र गौतम कुमार ने बताया कि उनकी वर्ग कक्षा की शिक्षिका कविता मैम हमेशा मां की तरह व्यवहार करती थी और सही-गलत की सही पहचान बताई हैं.वहीं उपस्थित अन्य छात्रों ने विद्यालय एवं शिक्षिकाओं का काफी गुणगान किया.साथ ही विदाई समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ छात्रों की आंखें नम रही।छात्रों को भावभीनी विदाई देते एवं प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाई एवं कलम देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!