दो कारों के आमने-सामने की टक्कर से यातायात रही बाधित,घायलों को पुलिस बलों ने पहुंचाया अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत क्षेत्र के शेर-ए-पंजाब होटल पहले शनिवार को दो कारों के बीच टक्कर हो गई.इस सड़क दुर्घटना में दोनों कारों पर सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई,जिसे पुलिस बलों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा ने बताया कि वे अपने निजी कार्यों से दिबौर जा रहे थे.इसी बीच रास्ते में दो कारों की टक्कर के कारण जाम में फंस गए.

हालांकि सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही रजौली थाने में पुलिस बलों के सहयोग से यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने में व्यस्त दिखाई दिए.मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर जा रहे कार की टक्कर पटना की ओर जा रही दूसरी कार से हो गई.इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार रही कुछ महिलाओं के सिर में चोट लगने से घायल हो गई है.साथ ही बताया गया कि इस सड़क दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हुए हैं,जबकि कारों में सवार रहे लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है.वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे रखा गया.वहीं सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!