संतोष कुमार
रजौली प्रखण्ड में पांच परीक्षा केन्द्रों उत्क्रमित मध्य विद्यालय करीगांव,सप्तर्षि डिग्री कॉलेज रजौली,रजौली इंटर स्कूल रजौली,मथुरासिनी इंटर स्कूल रजौली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरैला पर शांतिपूर्ण ढंग से इंटर की परीक्षा सम्पन्न हुई.पहली पाली में 2930 बच्चों में 21 बच्चे अनुपस्थित एवं दूसरी पाली में 1257 बच्चों में 16 बच्चे अनुपस्थित रहे.मंगलवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा दी,तो वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों ने राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा दी.परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती रही.साथ ही एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष समेत अन्य पदाधिकारीगण सभी परीक्षा केन्द्रों में बारी-बारी से जाकर छात्र-छात्राओं के अलावे अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए दिखाई दिए.परीक्षा केन्द्रों पर छात्राओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न इसके लिए महिला पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में की गई थी.एसडीओ ने कहा कि रजौली में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुआ.

वहीं गणित की परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकल रही छात्रा प्रिंसी कुमारी ने बताई कि गणित में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 50 प्रश्नों का जवाब बड़े ही आसानी से दी.वहीं 30 लघु उत्तरीय प्रश्नों में 15 प्रश्नों का जवाब देना था,जबकि दीर्घ उत्तरीय 8 प्रश्नों में 4 प्रश्नों का जवाब दिया जाना था.वहीं दूसरी पाली में राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा देकर केन्द्र की बहार निकली छात्रा मोनिका कुमारी व सानिया परवीन ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न सिलेबस के अंदर था,जिसका जवाब आसानी से दिया गया.वहीं कुछ प्रश्न घुमावदार था,जिसका उत्तर लिखने में थोड़ी-बहुत समस्या हुई.










