जदयू कार्यकर्ताओं ने अर्चना होटल सभागार में धूमधाम से मनाई भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री एमएलसी नीरज कुमार भी हुए सम्मिलित

रजौली मुख्यालय स्थित अर्चना होटल सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी.वहीं अपने निजी कार्यों से झारखंड यात्रा पर जा रहे दल के मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री एमएलसी नीरज कुमार ने रूककर जननायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित किया.एमएलसी ने जननायक के सार्वजनिक जीवन की शुचिता को राजनीति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए उनके कार्यों व जीवन वृत्त को अनुकरणीय बताया.बाद में निर्धारित कार्यक्रम में जुटे जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति दल व मुख्यमंत्री के सम्मान भाव की चर्चा की तथा जननायक को भारत रत्न देने हेतु मुख्यमंत्री नितीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया.

इस अवसर पर जिला महासचिव अनिरुद्ध प्रसाद प्रखंड उपाध्यक्ष अजय यादव, युवा जद यू प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय आदर्शी, रजौली पूर्वी पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार आदर्शी, पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, लेंगुरा पंचायत अध्यक्ष संजय प्रसाद, बहादुरपुर पंचायत अध्यक्ष अजय प्रसाद, फरका बुजुर्ग पंचायत अध्यक्ष राजू यादव, अमावा पूर्वी अध्यक्ष मनोज यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अरुण चंद्रवंशी, मो. साबिर, मंटू सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!