जदयू कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली प्रखण्ड क्षेत्र के लेंगुरा,अंधरबारी,मुरहेना,बहादुरपुर एवं फरकाबुजुर्ग समेत विभिन्न पंचायतों में जनता दल यूनाइटेड के प्रखण्ड इकाई द्वारा पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई.

इस कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.इस दौरान वरिष्ठ जदयू नेता एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना व जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कारू सिंह के अलावे प्रखण्ड प्रभारी बिपिन दांगी एवं प्रदेश पार्टी की ओर से आये विधानसभा प्रभारी राम नारायण शर्मा मौजूद रहे.कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.विधानसभा प्रभारी राम नारायण शर्मा ने बैठक में सबसे पहले पंचायत कार्यकारिणी का सत्यापन किया.साथ ही प्रखंड कार्यकारिणी व सभी पंचायत अध्यक्षों को हर 15 दिन में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक करने का निर्देश दिया.उन्होंने बैठक में सदस्यों के साथ में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करने और उसपर रणनीति बनाकर कार्य करने की बात कही.उन्होंने सभी से आपस में मिलकर एकजुट होकर ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करने की भी सलाह दी है.वहीं एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना ने बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के चतुर्दिक विकास की विस्तार से चर्चा की तथा उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.साथ ही पंचायत व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जोड़ने का आह्वाहन किया.

वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष कारू सिंह ने कहा कि बिहार के वास्तव में कोई सेवक हैं,तो वह नीतीश कुमार हैं.उनके नेतृत्व में बिहार काफी तरक्की की है.इसलिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना आवश्यक है एवं आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी अधिक से अधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज करें.इस मौके पर दर्जनों जदयू कार्यकर्तागण मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!